दीपावली हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन, पूरा देश, दीपों की रौशनी से जगमगाता है। दीपावली को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, और धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घरों में आकर धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन लोग मां लक्ष्मी की पूजा करके सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। हालांकि इस वर्ष दीपावली की तारीख में असंजस बनी हुई है, आइयें, जानते हैं कि इस साल दीपावली को कब मनाना है और लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त क्या है। |